जनाब ने पैर रोके तो एमएलए ने हाथ



-45
फीसदी मतदाता को विधायक चुनने में रुचि नहीं
सैयद फरहान अहमद
गोरखपुर। जनता कुर्सी पर बैठाती भी हैं और उतार भी देती हैं। यह काम सिर्फ 50 से 55 फीसद जनता ही करती हैं। बाकी जनता हुकूमत को कोसती हैं। जब मतदान के दिन आपके कदम मतदान स्थल तक नहीं जायेंगे तो एमएलए के हाथ विकास की तरफ कैसे जायेंगे। यह वहीं बात हो गई जनाब ने कदम रोके, एमएलए ने हाथ। ले दे के आपके पास एक वोट का हथियार हैं उसका प्रयोग नहीं करेंगे तो हुकूमत को कोसते रहिए। मतदाता जागरुकता के लिए रैली, परिचर्चा और न जाने क्या-क्या कार्य किए किये जाते हैं लेकिन अापने कसम खा ली हैं न बदलने की। बेचारे बच्चे जो मतदाता नहीं हैं वह कहते है वोट दो। गोरखपुर की जनता भी न बदलने की कसम खा चुकी हैं। इंसेफेलाइटिस  से बच्चे दम तोड़े, विकास से कोसों दूर होने के बाद भी गोरखपुर की जनता का मिजाज ही नहीं बदल रहा हैं। जनता के मिजाज में विकास के प्रति कितनी संजीदगी हैं यह मतदान प्रतिशत से आसानी से निकाला जा सकता हैं। अबकी बार गोरखपुर में 34 लाख 32 हजार 793 मतदाता हैं। विस चुनाव नजदीक हैं। आईये अतीत के झरोखे से जानने की कोशिश करते हैं कि गोरखपुर की जनता वोट डालने के प्रति कितना गंभीर हैं।  पिछले बार गोरखपुर शहर विधानसभा में कुल मतदाता 357155 थे लेकिन बूथ तक गये 164973 यानी 46. 16 फीसद ।गोरखपुर शहर विस जनपद का सबसे पाश इलाका, पढ़े लिखें लोगों की तादाद ज्यादा उसके बावजूद वोट कम पड़ना अफसोसजनक रहा और ऐसा हर चुनाव में होता हैं। लोकसभा चुनाव में भी यहीं सुस्ती रहती हैं। पोलिंग प्रतिशत 50 तक भी नहीं  पहुंच पाता। इसी तरह बांसगांव (सु) विधानसभा में कुल मतदाता 328600 थे लेकिन वोट दिया 150626 ने यानी 45. 84 फीसद ने। गोरखपुर की नौ विधानसभाओं में सबसे कम वोट बांसगांव में पड़ा। चिल्लूपार विधानसभा की बात की जायें तो यहां 49.98 फीसद वोट पड़ा। इसी तरह चौरी-चौरा में 53. 56, खजनी (सु) में 50.75, सहजनवां में 56.10, गोरखपुर ग्रामीण में 55.18, पिपराइच में 59.72, कैंपियरगंज में 58.33 फीसद वोटिंग हुई। गोरखपुर में सबसे अधिक वोटिंग पिपराइच विधानसभा में हुई। यहां कुल मतदाता 334828 थे। जिसमें 199945 मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोगा किया। यहां की विधायिका राजमति निषाद गोरखपुर-बस्ती मंडल में वोट पाने के मामले में अव्वल रही।
गोरखपुर-बस्ती मंडल 41 सीटों में सबसे ज्यादा  पोलिंग महराजगंज जिला की सिसवां विधानसभा में हुआ । यह 63 फीसद लोगों ने वोट डाला। महराज(सु) पर भी 61 फीसद मतदान हुआ। वोट के पावर को समझेंगे तभी बदलाव होगा। वरना यहीं रिवायत कायम रहेगी।

इस बार गोरखपुर की नौ विधानसभा में मतदाता

1. कैंपियरगंज
पुरुष - 199880
महिला - 163378
थर्ड जेंडर - 22
टोटल - 363280

2. पिपराइच
पुरुष - 214150
महिला - 171843
थर्ड जेंडर - 35
टोटल - 386028

3. गोरखपुर शहर
पुरुष - 233949
महिला - 193175
थर्ड जेंडर - 59
टोटल - 427182

4. गोरखपुर ग्रामीण
पुरुष - 216484
महिला-174857
थर्ड जेंडर-23
टोटल-391364

5.सहजनवां
पुरुष -198291
महिला-159819
थर्ड जेंडर-18
टोटल-358128

6. खजनी (सु)
पुरुष- 203204
महिला-159853
थर्ड जेंडर-3
टोटल- 363060

7. चौरी-चौरा
पुरुष - 190457
महिला - 152512
थर्ड जेंडर- 26
टोटल - 342999

8.बांसगांव (सु)
पुरुष -  206407
महिला - 163408
थर्ड जेंडर - 17
टोटल - 369832

9. चिल्लूपार
पुरुष - 239777
महिला - 191141
थर्ड जेंडर - 3
टोटल - 430920


गोरखपुर में कुल मतदाता
34 लाख 32 हजार 793

टिप्पणियाँ