पूर्वांचल में बेअसर रही रालोद

 गोरखपुर-बस्ती मंडल में 29 सीटों पर फ्लाप शो


-सभी 29 प्रत्याशी हारे

-यूपी चुनाव 2017


सैयद फरहान अहमद


गोरखपुर। चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल विधानसभा चुनाव के तहत गोरखपुर-बस्ती मंडल में बुरी तरह से पराजित हो गयी हैं। रालोद ने गोरखपुर मंडल  में 20 और बस्ती मंडल में 9  प्रत्याशी खड़ें किए थे,  लेकिन सभी नाकामयाब रहे। चौधरी अजीत सिंह की रैलियां जनता पर असर न दिखा सकीं। गोरखपुर में रालोद ने 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। रालोद ने सबसे ज्यादा 6 प्रत्याशी कुशीनगर से उतारे थे और सबसे कम 2 प्रत्याशी संतकबीरनगर में उतारे थें। दोनों मंडलों की कुल 41 सीटों में से 29 पर रालोद ने ताल ठोंकी थी। लेकिन सभी पर बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। रालोद  की हार का प्रमुख कारण जमीनी स्तर पर  कमजोरी माना जा रहा हैं।


गोरखपुर-बस्ती मंडल में रालोद के प्रत्याशी


सिद्धार्थनगर - 3 सीट पर

1. शोहरतगढ़ — चौधरी रवींद्र प्रताप

2. इटवा– आनंद स्वरुप

3. बांसी — किरन


 संतकबीरनगर - 2 सीट पर

1. मेंहदावल — मो. अकरम हुसैन

2. खलीलाबाद– गंगा सिंह

बस्ती - 4 सीट पर

1. हरैया — चंद्र मणि पांडेय

2. कप्तानगंज — शेर सिंह

3. रुद्धौली — प्रमोद कुमार सिंह

4. बस्ती सदर — राजा ऐश्वर्य राज सिंह

गोरखपुर - 5 सीट पर

1. कैंपियरगंज — गोरख सिंह

2. पिपराइच — अनपमा आर्या

3. गो. शहर — विनोद कुमार राय

4. गो. देहात — गुलाब चंद्र यादव

5. चौरी-चौरा — अद्या


महराजगंज - 4 सीट पर

1. फरेंदा — विजय सिंह

2. नौतनवां — सदामोहन उपाध्याय

3. सिसवां — हरीशचंद्र

4. पनियरा -गनपत सिंह


कुशीनगर - 6 सीट पर

1. खड्डा — धनंजय

2. पडरौना — कन्हैया पांडेय

3. तमकुहीराज– स्वामीनाथ

4. फाजिलनगर — जवाहर लाल यादव

5. हाटा — अनिल कुमार

6. रामकोला — चंद्रिका



देवरिया - 5 सीट पर

1. देवरिया — कृष्णा जयसवाल

2. पथरदेवा — रंजीत

3. रामपुर कारखाना — शिवाजी

4. भाटपार रानी — बासुदेव

5. बरहज — सुरेश सिंह यादव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*

*गोरखपुर के दरवेशों ने रईसी में फकीरी की, शहर में है हजरत नक्को शाह, रेलवे लाइन वाले बाबा, हजरत कंकड़ शाह, हजरत तोता-मैना शाह की मजार*

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40