Gorakhpur - नेपाल से लाई हुई सिंघाड़िया नस्ल की भेंड बनी आकर्षण का केंद्र

syed farhan ahmad
गोरखपुर। शनिवार को ईद-उल-अजहा पर्व हैं। बकरा, भैंस का बाजार सजा हुआ हैं। इन सबके बीच नेपाल से लाई हुई भेड़ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिसका वजन करीब 65 किलो हैं। मियां बाजार नखास पुलिस चौकी के पास रहने वाले मसूद अहमद ने इसे नेपाल से मंगवाया हैं। सिंघाड़ियां नस्ल की यह भेड़ लड़ाकू किस्म की हैं। इसलिए मसूद इसे कही घूमाने नहीं ले जाते हैं। कूलर का व्यवसाय करने वाले मसूद ने बताया कि हमेशा अलग किस्म के जानवर की कुर्बानी करवाते आये हैं। कभी दुंबा तो कभी भेड़। इस बार यह भेड़ इन्हें मुहैया हुई। इन्होंने भेड़ का रेट नहीं बताया, कहा कि दिखावा नहीं करना चाहते। रविवार को इसकी कुर्बानी होगी। सफेद रंग की यह भेड़ देखने में बेहद खूबसूरत हैं। बड़ी सी सींग इसके आकर्षण में चार चांद लगाती हैं। लेकिन इसके लड़ाकू स्वभाव की वजह से इसके करीब कोई नहीं जाता हैं। करीब एक हफ्ते से यह सभी को आकर्षित कर रही हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*