कामयाबी चाहिए तो शिक्षा से नाता जोड़ो : डॉ. आजम बेग
एमएसआई कॉलेज में वार्षिक जलसा-ए-सीरतुन्नबी का समापन गोरखपुर। किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए मेहनत, ईमानदारी, लगन और दृढ़ निश्चय का होना बहुत जरूरी होता है। गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदार व्यक्ति की पहचान होती है, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, वे हमेशा सफल होने से चूक जाते हैं। इसलिए कामयाबी चाहिए तो मेहनत व लगन के साथ साथ शिक्षा से भी नाता जोड़ना होगा। यह बातें राजस्थान के डॉ. मो. आजम बेग (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) ने कही। डॉ. आजम रविवार को एमएसआई (मियां साहब इस्लामिया) इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय जलसा-ए-सीरतुन्नबी के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पैग़ंबरे इस्लाम की ज़िन्दगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं जीवन के हर पहलू में सभी कर्तव्यों का पालन किया और अपने साथियों और सभी मुसलमानों को इसका पालन करने का निर्देश दिया, क्योंकि सामाजिक अशांति को रोकने का एकमात्र रास्ता कर्तव्यों का पालन है। अगर हर व्यक्ति सही तरह से अपना कर्त्तव्य निभाने लगे, तो दुनिया में शांति और सद्भाव कायम हो सकता है। उन्हो...