अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनवाया जरूरतमंदों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड



पंजाब, लखनऊ और कोलकाता तक के जरूरतमंदों को हुआ फायदा 

गोरखपुर। 'मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है' के संकल्प के साथ आज 'अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट' की जानिब से तुर्कमानपुर चिंगी शहीद (घोड़ा गली) में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का सफल आयोजन किया गया।

कैंप की सबसे खास बात यह रही कि इसमें बिना किसी भेदभाव के हर मजहब के लोगों की पूरी निष्ठा से खिदमत की गई। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पंजाब, लखनऊ और कोलकाता तक से आए हुए तमाम जरूरतमंद परिवारों की टीम द्वारा बढ़-चढ़कर मदद की गई और उनके आयुष्मान कार्ड हेतु ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी की गई।

कैंप माँ हाज्जिन मदीना खातून की दुआओं के साथ संपन्न हुआ। संचालन और प्रबंधन ट्रस्ट के सदर इं. सेराज अहमद नक्शबंदी कादरी और सेक्रेट्री शाहनवाज अहमद की निगरानी व कुशल नेतृत्व में किया गया। 

कैंप को जमीनी स्तर पर कामयाब बनाने में हाफ़िज़ इमरान और हाफ़िज़ सलमान की दिन-रात की अनथक मेहनत व खास दुआओं का बड़ा योगदान रहा। कैंप में मुख्य ऑपरेटर के रूप में वाजिद और इरफान की तकनीकी सूझबूझ और मेहनत से सैकड़ों लोगों का कार्ड बेहद सुगमता से बनाया गया।

कैंप की व्यवस्था और सुचारू संचालन में ट्रस्ट की दीनी लेडीज विंग की अध्यक्षा यानी गुलशने रज़ा एकेडमी की प्रिंसिपल आलिमा सबीहा अमजदी की देखरेख में एकेडमी के बच्चों (मोहम्मद फैजान, हिदायत, कैफ, फरहान, जैनब, शबनम और मरियम) ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपना सराहनीय सहयोग दिया।

इस जनसेवा मुहिम को सफल बनाने में समाज सेवी मोहम्मद अहमद साहब, इं. मो. नवाज, मोहम्मद सैफ, वरिष्ठ समाज सेवी फैयाज और कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद आज़म इस्माइली ने अपना महत्वपूर्ण और विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम को कानूनी व प्रशासनिक मजबूती लीगल एडवाइजर महफूज आलम ने प्रदान की, वहीं मीडिया और प्रचार-प्रसार की पूरी कमान मीडिया एडिटर शोभित नंदन जी और  शादाब अब्दुल कादिर द्वारा संभाली गई।


कैंप के समापन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गोरखपुर से लेकर कोलकाता तक के उन तमाम भाइयों, शुभचिंतकों और हमदर्दों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने दूर रहकर भी इस नेक मुहिम में अपना सहयोग और हौसला प्रदान किया। ट्रस्ट प्रबंधन ने संकल्प दोहराया कि समाज के हर वर्ग और हर मजहब के लोगों की भलाई और स्वास्थ्य सुधार के लिए ऐसे कल्याणकारी कैंप भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ