बस्ती मंडल की 13 सीटों पर भाजपा का कब्जा


-सपा-कांग्रेस-बसपा-पीस पार्टी का नहीं खुला खाता
सैयद फरहान अहमद
गोरखपुर। बस्ती मंडल के तीन जिलों की 13 सीटों पर भाजपा+ अपना दल सोनेलान का कब्जा हो गया हैं। सपा-कांग्रेस-बसपा-पीस पार्टी का खाता भी नहीं खुला। वहीं अपना दल सोने लाल ने शोहरतगढ़ की सीट जीत लीं। यहां से सपा के माता प्रसाद पांडेय, राजकिशोर सिंह, रामकरन आर्या, पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अय्यूब उनके पुत्र इरफान सहित कई पुराने महारती धराशायी हो गए। कई सीटों पर हिन्दु युवा वाहिनी के लोगों ने जीत दर्ज की हैं। कांग्रेस से दल बदल कर आयें रुधौली से संजय जायसवाल ने दोबारा जीत हासिल की हैं।वहीं बांसी से विधायक जय प्रताप सिंह भी जीत गये। इन 13 सीटों पर कांग्रेस को 1, सपा 7, बसपा व पीस पार्टी को 2-2 सीट का नुकसान उठाना पड़ा। पीस पार्टी की सियासी जमीन पर ग्रहण लग गया हैं।

वर्ष 2017 - भाजपा+अपना दल सोनेलाल 13

वर्ष 2012 - बस्ती मंडल से सपा ने 7 , कांग्रेस 1, बसपा 2, भाजपा 1, पीस पार्टी 2

बस्ती मंडल के जीते  प्रत्याशी
सिद्धार्थनगर
1. शोहरतगढ़ – अमर सिंह चौरसिया (भाजपा ने अपना दल सोने लाल को यह सीट दिया था)
2. कपिलवस्तु (सु)– श्याम धनी राही
3. बांसी — जय प्रताप सिंह
4. इटवा– सतीश द्विवेदी
5. डुमरियागंज — राघवेन्द्र प्रताप
संतकबीरनगर
1. धनघटा (सु) –श्रीराम चौहान
2. मेंहदावल –राकेश बघेल
3. खलीलाबाद– दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’
बस्ती
1. हरैया — अजय सिंह
2. कप्तानगंज — चंद्र प्रकाश सीपी शुक्ला
3. रुद्धौली — संजय जयसवाल
4. बस्ती सदर — दयाराम चौधरी
5. महादेवा (सु) — रवि सोनकर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*