13 साल के शायर सुफीयान प्रतापगढ़ी का जोरदार इस्तकबाल



गोरखपुर। 13 साल के मशहूर शायर सुफीयान प्रतापगढ़ी का शनिवार को इलाहीबाग में जोरदार इस्तकबाल किया गया। दाउद चक स्थित युसूफ वहाब के घर पर सुफीयान के पहुंचते ही चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शायर को फूल मालाओं से लाद दिया गया। कुछ देर ठहरने के बाद सुफीयान महराजगंज के लिए रवाना हुए।

सभी चहेते शायर को अपने बीच पाकर सब खुश नजर आए। प्रेस क्लब के मंत्री वहाब खां, सलीम खां, फैय्याज अहमद, मनव्वर रिज़वी, आदिल अमीन, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अंकित श्रीवास्तव, डीके गुप्ता, मो. शफी, मो. हुसैन अबरार, पूर्व पार्षद मो. अख्तर, भानु घोषी, ट्विंकल, हाफीज सूफियान, हकीम लाल मोहम्मद, पिन्टू यादव, अशद अंसारी, हमीदुद्दीन अंसारी, पार्षद इजहार अंसारी, फरहान, परवेज खां, आफताब अंसारी, महावीर प्रसाद, कुन्दन शर्मा, परवेज खां, मन्नान, अब्दुल मोइन,  आजम खां समेत सैकड़ों लोगों ने सुफीयान को फूलों की माला पहनायी।

- सुफीयान अपने चचा नज्मे हसन की दुआ व मेहनत

सुफीयान ने बताया कि छोटी उम्र में ही पढ़ाई के साथ अपनी मां से हमेशा कहता था कि मां मै शायर बनूंगा और दुनिया भर में मुल्क का नाम रौशन करूंगा। चचा नज्मे हसन ने मेरी बात को सुनकर दिल में बैठा लिया कि  सुफीयान को शायरी के फन में आगे बढ़ाना है। मेरी व चचा दिन-रात मेहनत रंग लायी और मैं बेहद कम उम्र में ही मशहूर शायरों की कतार में आ गया। मेरे शेर युवा दिलों की धड़कन बन गए।

आज सुफीयान 13 वर्ष की उम्र में पूरे विश्व में हिन्दुस्तान का नाम रौशन कर रहे है। उनके साथ साया बनकर निसार शेख, सतीश पाण्डेय, ऐनुल हसन रहते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

*गोरखपुर के दरवेशों ने रईसी में फकीरी की, शहर में है हजरत नक्को शाह, रेलवे लाइन वाले बाबा, हजरत कंकड़ शाह, हजरत तोता-मैना शाह की मजार*