रबीउल अव्वल का चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 16 सितंबर को


 


गोरखपुर। बुधवार को इस्लामी माह रबीउल अव्वल का चांद भारत के अन्य राज्यों में देखा गया। हालांकि गोरखपुर जिले में चांद नज़र नहीं आया। चांद की तस्दीक मिलने के बाद उलमा किराम ने इस्लामी माह रबीउल अव्वल के चांद का ऐलान किया। रबीउल अव्वल की पहली तारीख़ गुरुवार 5 सितंबर को है। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रुप में सोमवार 16 सितंबर को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। ईद मिलादुन्नबी पर पूरे माह जलसा व महफ़िल होगी। 


उलमा किराम ने अवाम को मुबारकबाद पेश करते हुए पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के अमनो शांति के पैग़ाम को आम करने की अपील की है।


उलमा किराम ने कहा कि कसरत से अल्लाह तआला की इबादत व क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत करें। दरूदो सलाम का नज़राना पेश करें। रोज़ा रखें। मिलाद की महफिल सजाएं। शरीअत के दायरे में रहकर ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की खुशियां मनाएं। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैग़ाम से अवाम को रू-ब-रू करवाने के लिए किताबें बांटें। अमन शांति के साथ तयशुदा रास्तों से जुलूस-ए-मुहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम निकालें। जुलूस में लोग इस्लामी लिबास, अमामा शरीफ़ व इस्लामी टोपी में सादगी के साथ शिरकत करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*