पैगंबरे इस्लाम की याद में मरीजों में बांटा फल














 


गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी पर्व आगामी सोमवार को मुहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस सिलसिले में पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में दावते इस्लामी इंडिया के ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (जीएनआरएफ)ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांट कर दुआएं हासिल की। तंजीम के फरहान रज़ा अत्तारी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को सच्ची सेवा बताया है। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खुद गरीबों, यतीमों व मजलूमों की मदद किया करते थे। उनके जन्म दिवस पर उनकी सोच को कृतार्थ करने के लिए मरीजों के बीच फल बांटा जा रहा है। इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार, अरविंद सिंह, सैयद वसीम इकबाल, ब्रह्म लाल प्रजापति, वसीउल्लाह अत्तारी, इब्राहीम अत्तारी, सैफ अत्तारी, अल्तमश अत्तारी, निसार अत्तारी, मौलाना अशहर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*