सैयद फरहान अहमद
गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के मुताल्लिक एक अफवाह बहुत तेजी से फैल रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस बूथ पर मतदान किया था वहां बीजेपी को काफी कम वोट मिला था। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीजेपी ने इस बूथ पर 182 वोट हासिल किया था। सपा को 95 वोट मिला था। जबकि कांग्रेस को मात्र 3 वोट ही मिला था। यहां कुल 284 वोट पड़े थे।
बताते चलें कि 11 मार्च को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्या प्राथमिक पाठशाला पुराना गोरखनाथ के बूथ संख्या 250 पर अपना वोट डाला था। इस मतदान केंद्र पर करीब सात बूथ थे। जिस बूथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला था, वहां पर कुल 670 वोटर थे। जिसमें केवल 284 वोटरों ने वोट डाला था। 14 मार्च को हुई मतगणना में बीजेपी को इस बूथ से 182, सपा को 95, कांग्रेस को 3, अवधेश निषाद व विजय को 1-1 वोट मिला था। 2 वोट नोटा के तहत पड़ा था।
इस बूथ के तहत अफवाह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलनी शुरू हुई कि 'गोरखनाथ मठ के बूथ पर बीजेपी को करारी शिकस्त, सपा - 1775, कांग्रेस - 56, भाजपा - 43 वोट मिला'। खबरें भी चली कि योगी के बूथ पर बीजेपी की करारी शिकस्त, कांग्रेस से भी कम मिले वोट, वगैरह। यहां तक कि निर्वाचित सपा सांसद प्रवीण कुमार निषाद के नाम से बने ट्विटर एकाउंट से टिवीट् किया गया
"praveen nishad MP
@PraveennishadMp
3h
#Gorakhpur गोरखनाथ मठ के बूथ पर वोटों की संख्या सपा - 1775 कांग्रेस - 56 भाजपा - 43 ये है सचाई@myogiadityanath जी की अपना घर हि नही बचा पाए@MediaCellSP @WithSamajwadi
View details"
इसके मुताल्लिक हिन्दुस्तान अख़बार गोरखपुर के मुख्य संवाददाता राजीव दत्त पांडेय ने अपने ट्वीटर एकाउंट से योगी के बूथ पर बीजेपी की करारी शिकस्त अफवाह का खंडन प्रमाण के साथ किया।
जिसमें उन्होंने योगी के बूथ का सच बताया।
Check out @DattRajeev’s Tweet: https://twitter.com/DattRajeev/status/974251464896913410?s=08
उन्होंने बताया कि सीएम योगी के बूथ की खबरें बेबुनियाद है सपा उस मतदान केंद्र के किसी बूथ पर दहाई का आंकड़ा पार नही कर पायी है।
आंकड़े गवाह
"प्राथमिक विद्यालय'
कन्या बेसिक शिक्षा परिषद
पुराना गोरखपुर
क्रं. - बूथ - बीजेपी - सपा - कांग्रेस - बूथ पर टोटल पड़े वोट
1. 247 - 315 - 83 - 06 - 409
2. 248 - 293 - 86 - 14 - 402
3. 249 - 250 - 46 - 10 - 307
4. 250 योगी आदित्यनाथ का बूथ - 182 - 95 - 03 - 284
5. 251 - 197 - 13 - 07 - 220
6. 252 - 243 - 31 - 10 - 248
7. 253 - 291 - 25 - 11- 331
इस बूथ पर टोटल पड़े वोट - 1870+331 (बूथ 247 से 253 तक)
(बूथ 247-253तक)
बीजेपी - 1771
सपा - 379
कांग्रेस - 61

0 टिप्पणियाँ