गोरखपुर - मां-बेटों ने बटोरा 462190 वोट


-गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव
गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में एक घर के तीन उम्मीदवारों ने 462190 वोट बटोरा है। सपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद की मां मालती देवी व छोटे भाई इंजीनियर सरवन कुमार निषाद भी चुनाव में खड़े थे। मां मालती देवी ने 2424 वोट तो बड़े लड़के इं.  प्रवीण कुमार निषाद ने 456513 वोट वहीं छोटे लड़के इ. सरवन कुमार निषाद ने 3252 वोट बटोरा। बतातें चले कि इस चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाले निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद की पत्नी है मालती देवी, वहीं प्रवीण व सरवन पुत्र। तीनों निषाद पार्टी के लिए काम करते है। सपा से गठबंधन के बाद प्रवीण निषाद  सपा के टिकट से चुनाव लड़े। सपा गठबंधन को बाद में बसपा ने भी समर्थन दिया और प्रवीण ने चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को हरा दिया। मालती देवी छठवें व सरवन चौथे स्थान पर रहे।
वर्ष 2018 - गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव (16वीं लोकसभा) परिणाम
सपा - प्रवीण कुमार निषाद - 456513(कैंपियरगंज - 95740-53%/गोरखपुर शहर - 65736-39.81%/गोरखपुर ग्रामीण - 100948-52.20%/पिरराइच - 100391- 47.63%/ सहजनवां - 93622-52.92%)
बीजेपी - उपेंद्र दत्त शुक्ला - 434632 (कैंपियरगंज -81610-45.17%/गो. शहर - 90313 - 54.70%/गो.ग्रामीण - 84667- 43.78%/पिपराइच - 100634-47.75%/सहजनवां - 77252 - 43.25%)
कांग्रेस - 18858 (कैंपियरगंज - 3093/गो. शहर - 6506/गो. ग्रामीण - 3606/पिपराइच - 1297/ सहजनवां - 4356)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*