मुसाविया मरदानी उत्तरी इराक़ के नगर मरदान के रहने वाले थे। उन्होंने आयुर्विज्ञान की शिक्षा बग़दाद में प्राप्त की जो उन दिनों ज्ञान और विद्या का विशेष केन्द्र समझा जाता था।
मुसाविया मरदानी बहुत बड़े शोधकर्ता और चिकित्सक थे। जब मिस्र में फ़ातिमी ख़लीफ़ाओं का राज हुआ तो वह मिस्र चले गये और शाही दरबार से आपका संबंध हो गया। चिकित्सा जगत में उनका सबसे बड़ा कारनामा फ़ार्माकोपिया (औषधि शास्त्र) का सम्पादन है। कई साल की खोज और अनुसंधान के बाद बारह खण्डों में उसका संकलन किया।
इस किताब में उन्होंने फ़ार्माकोपिया (औषधि शास्त्र) के विषय पर इस्लामी दुनिया के समस्त ज्ञान को एकत्रित कर दिया। मध्यकालीन यूरोप में के इस किताब को बड़ी लोकप्रियता प्राप्त हुई। अतः सदियों तक यह पुस्तक लातीनी भाषा में अनुवादित होकर यूरोप के सभी बड़े विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल रही।
यह पुस्तक इटली के शहर वीनस से दो बार 1471 ई. और 1549 ई० में प्रकाशित हुई।

0 टिप्पणियाँ