ग्यारहवीं शरीफ पर सुब्हानिया मस्जिद सूर्य विहार कॉलोनी में लगा निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर


गोरखपुर। ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर नौजवान कमेटी मस्जिद सुब्हानिया की ओर से सूर्य विहार कॉलोनी में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही आंखों की जांच कर लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।

शिविर में डॉक्टर अमजद हुसैन, समीर और रीतू समेत राज आई हॉस्पिटल की टीम से नैमिष, श्याम, सैफ खान, डॉक्टर अनीस और डॉक्टर माजिद ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने और आंखों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

शिविर के आयोजन में नौजवान कमेटी के मौलाना जहांगीर अहमद आजीजी, सैयद नदीम अहमद, महताब, आमान, मौलाना इस्हाक, सेराज, मेराज, सईद, अरशद, सद्दाम हुसैन, खुर्शीद, शमशुद्दोहा, शम्स आलम, गुलाम यासीन, फैजान, शहजादे, आजाद, आयरा और हसन समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल धार्मिक रस्मों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज में भलाई, इंसानियत और सेवा की भावना को भी मजबूत करना चाहिए। इसी सोच के तहत ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर लगाया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

आयोजकों के मुताबिक समाज में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को साथ लेकर चलने से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है और लोगों के बीच आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी यही संदेश प्रमुख रूप से सामने आया कि बुजुर्गों की शिक्षाओं को अपने व्यवहार, सेवा और अच्छे किरदार के जरिए समाज तक पहुंचाया जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ