गोरखपुर। अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गुलशने रज़ा एकेडमी की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में जनहित की पहल को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 16 अगस्त को तुर्कमानपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दूसरे चरण का भव्य कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में क्षेत्रवासियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ट्रस्ट के सद्र इंजीनियर सेराज अहमद क़ादरी और सेक्रेटरी शाहनवाज़ अहमद ने बताया कि संस्था अपने मूल मंत्र “Spreading Kindness & Knowledge” के तहत समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को आयोजित पहले चरण के कैंप को लोगों का अच्छा समर्थन मिला था। पहले कैंप में किसी कारणवश आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सके लोगों के लिए 16 अगस्त का कैंप महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने बताया कि कैंप रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नक़्शबंदी हाउस, नियर सब पोस्ट ऑफिस, चिंगी शहीद, तुर्कमानपुर, गोरखपुर में लगाया जाएगा। क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लेकर कैंप में पहुंचें, ताकि कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के ख़ज़ान्ची एडवोकेट मोहम्मद आज़म, शोभित नंदन, सोशल मीडिया इंचार्ज शादाब अब्दुल कादिर, इंजीनियर मोहम्मद नवाज़ राईन, वरिष्ठ समाजसेवी फैय्याज अहमद, इंजीनियर ज़ुबैर अहमद, सय्यद तौसीफ आलम, अहमद कुरैशी, ओबैद और मोहम्मद सैफ सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। ट्रस्ट के मीडिया सेल ने समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टल और समाचार चैनलों से भी इस जनहितकारी अभियान को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध किया है।
संपर्क: 9044500777
मीडिया सेल, अल खैर चैरिटेबल ट्रस्ट, गोरखपुर

0 टिप्पणियाँ