आजम खान के जन्मदिन पर मजार पर चादरपोशी, गरीबों में बांटे फल-मिठाई

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान के जन्मदिन के अवसर पर धर्मशाला स्थित नक्को शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। इस दौरान आजम खान की बेहतर सेहत, सलामती और लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही उनकी जल्द रिहाई और तमाम परेशानियों से निजात की भी दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम के दौरान काली मंदिर के पास गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं मिठाई वितरित की गई। गोलू यादव और शहाबुद्दीन अली ने कहा कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के संदेश के साथ जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर आजम खान का जन्मदिन मनाया गया।

आफताब अहमद और मोहम्मद नदीम ने कहा कि मोहम्मद आजम खान ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में गरीबों, मजदूरों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। शिक्षा, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और बेबाकी की पहचान रहा है।

फिरदौस आलम और अश्वनी गोंड ने कहा कि आजम खान का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। उनके जन्मदिन पर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना उनके प्रति सम्मान और मोहब्बत का प्रतीक है। फल एवं मिठाई वितरण के माध्यम से आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में देश में अमन, शांति, भाईचारे और आपसी मोहब्बत कायम रहने की दुआ की गई। इस मौके पर शहाबुद्दीन अली, मोहम्मद नदीम, डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी, गोलू यादव, अनिल यादव, विनोद विश्वकर्मा, फिरदौस आलम, अश्वनी गोंड, शहीद अली, मंजीत सिंह, डॉ. जावेद, इमामुद्दीन अहमद, विजय यादव, सोनू अली, हिमालय कुमार, आफताब अहमद और मोहम्मद हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ