गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर सचिव आफ़ताब अहमद ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद, मदरसे और अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच मनाकर इसे यादगार बनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, मिठाइयां बांटी और उनके बीच खुशियां साझा कीं।
मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, मानबेला में आयोजित कार्यक्रम में आफ़ताब अहमद ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए दुआएं कीं।
इसके बाद आफ़ताब अहमद जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था के अनाथ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अनाथ बच्चों के बीच केक काटा और मिठाई के साथ अन्य सामग्री वितरित की। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने उनकी खुशियों में सहभागिता की।
इस अवसर पर आफ़ताब अहमद ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी खुशियों में शामिल होना ही जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन जन्मदिन होना उनके लिए गौरव की बात है और इस खुशी को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करना उनके लिए विशेष अनुभव है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान गोलू यादव, हाफिज हदीस, संजय यादव, प्रमोद कुमार, इमरान अली, अनवर हुसैन, विनोद विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, कंचन श्रीवास्तव, नदीम, अभिषेक पांडे, मोहम्मद वसीम, बाबू खान, गुड्डू शाह, नुरुल्लाह अलीमी, मास्टर तौसीफ, इरशाद, इम्तियाज अहमद, नाहिद हाशमी, रेशमा, नूरफशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ