गोरखपुर। रहमतनगर स्थित दरगाह पर हजरत मुहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमा के तीन दिवसीय 110वें उर्स-ए-पाक का बुधवार को कुल शरीफ और दुआख्वानी के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और लंगर वितरित किया गया।
उर्स के समापन अवसर पर नेक जिंदगी गुजारने, शरीअत पर अमल करने और फराइज को समय पर अदा करने की नसीहत की गई। सुन्नतों से जुड़ने, बुराइयों से बचने तथा पड़ोसियों, रिश्तेदारों और सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
अंत में दुरूद व सलाम पढ़ा गया और मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। उर्स में अली गजनफर शाह, मुहम्मद जैद, मौलाना अली अहमद, मुहम्मद अमान, जैद मुस्तफाई, सैफी, शहजादे कुरैशी, बब्लू कुरैशी, रेहान कुरैशी, यासीन, अली नुसरत शाह, अली अशहर शाह, अली जफर शाह, अली मुजफ्फर शाह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ