ग्यारहवीं शरीफ़ आज, होगी फातिहा, निकलेगा जुलूस


 


गोरखपुर। ग़ौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-मुबारक ग्याहरवीं शरीफ़ के रूप में मंगलवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मस्जिद, मदरसा, दरगाह व घरों में क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी होगी। लज़ीज़ पकवानों पर फातिहा दिलाई जाएगी। दोस्त-अहबाब के साथ गरीबों को लंगर-ए-ग़ौसिया खिलाया जाएगा।  मौलाना शादाब अहमद रजवी ने बताया कि फैजाने गौसिया नौजवान कमेटी की ओर से अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी जामा मस्जिद से दोपहर 2 बजे जुलूस-ए-ग़ौसिया निकाला जाएगा। जो जमुनहिया बाग, जाहिदाबाद, अंसारी रोड, हुमायूंपुर, शाहिदाबाद होते हुए अहमदनगर में समाप्त होगा। सोमवार को ग्यारहवीं शरीफ़ की पूर्व संध्या पर शहर में फातिहा ख्वानी का सिलसिला शुरु हो गया। कई जगह महफिल-ए-ग़ौसुलवरा व जलसे का आयोजन हुआ। जाफ़रा बाज़ार, खोखर टोला, तुर्कमानपुर, खूनीपुर, चक्शा हुसैन, रसूलपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन सहित तमाम जगहों से शीरीनी खरीदी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जकात व फित्रा अलर्ट जरुर जानें : साढे़ सात तोला सोना पर ₹ 6418, साढ़े बावन तोला चांदी पर ₹ 616 जकात, सदका-ए-फित्र ₹ 40

इमामे आज़म अबू हनीफा नोमान बिन साबित रदियल्लाहु अन्हु की हालाते ज़िन्दगी : Imam e Azam Abu Hanifa

*गोरखपुर में डोमिनगढ़ सल्तनत थी जिसे राजा चंद्र सेन ने नेस्तोनाबूद किया*