
प्रसिद्ध शायर, चिकित्सक, दर्शनशास्त्री और कथाकार अबू बक्र इब्ने तुफ़ैल का जन्म पश्चिमी अफ्रीका के देश मोरक्को और कुछ इतिहासकारों के अनुसार स्पैन के नगर ग्वाडिक्स में हुआ। उस ज़माने में यह इलाक़ा अलमग़रिब कहलाता था। वहाँ के शासक अबू याकूब यूसुफ़ ने उन्हें अपना चिकित्सक और मंत्री बना लिया। उन्होंने समुद्र में नष्ट हो चुके एक जहाज़ से बच जाने वाले नाविक की दिलचस्प कथा लिखी जिसका 1708 ई. में एक अंग्रेज़ ओकले (Ockley) ने अनुवाद किया। कहा जाता है कि अंग्रेज़ लेखक डेफ़ो (Defo) ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक रॉबिंसन क्रूसो (Robinson Crusoe) अबू बक्र इब्ने तुफ़ैल की पुस्तक से प्रभावित होकर लिखी। अबू बक्र ने चिकित्सा, शायरी और दर्शनशास्त्र पर भी कई पुस्तकें लिखीं। उन्होंने पहला (Philosophical Novel), फ़लसफ़ियाना उपन्यास ‘हय्या इब्ने यक़्तान’ भी लिखा।
फ्रांसीसी शोधकर्ता विल ड्यूराँ लिखता है कि मुस्लिम वैज्ञानिकों की हज़ारों पुस्तकें या तो यूरोप के पुस्तकालयों या अरबों के पास दबी पड़ी हैं। उसे 987 ई. में मुहम्मद अल-नदीम की बनाई हुई पुस्तकों की एक लिस्ट मिली थी। विल ड्यूराँ लिखता है कि इस लिस्ट में दी हुई पुस्तकों की उसने बड़ी खोज की लेकिन उनमें से एक किताब भी न मिल सकी।
स्पैन की राजधानी मेडरिड के निकट Escorial नगर में एक बहुत बड़ा पुस्तकालय है जिसमें मौजूद अरबी पुस्तकों की आज तक तालिका भी तैयार नहीं हुई है।
0 टिप्पणियाँ